Categories: Crime

बसपा ने किया अपने दो पदधिकारियों को पार्टी से बाहर

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी के लखनऊ कार्यालय से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअचल राजभर नें एक प्रेस विज्ञति जारी करके मीडिया के माध्यम से आमजन और राजनीतिक खिलाड़ियों को यह जानकारी आज उपलब्ध कराई कि बहुजन समाज पार्टी से सुल्तानपुर के पूर्व विधायक श्री ओ. पी. सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

सिंह के अलावा जिन पर निष्कासन की तलवार चली है वो हैं लखनऊ जिले से उत्तरप्रदेश के पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री प्रदीप सिंह। प्रेस विज्ञति में दी गई जानकारी के अनुसार दोनो पूर्व बसपा पदधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये जाने पर पार्टी से निष्कासित किया गया है।
pnn24.in

View Comments

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts