Categories: Crime

आज सीएम पूछेंगे, चूहे व बिल्ली ने कितनी पी ली शराब.

भागलपुर : शराबबंदी में पकड़े गये शराब माफिया और शराबी के अलावा इसमें हुए केस की संख्या, उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए सीएम बुधवार की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिले के अधिकारियों से रूबरू होंगे. कई जिलों से यह शिकायत मिली है कि उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा जब्त शराब की बोतलों को बिल्ली और चूहों ने तोड़ दिया, जिससे जब्त शराब की बोतलों की संख्या में कमी आयी है. जब्त शराब की बोतलों में कमी आने से वरीय अधिकारियों को नाराज भी बताया जा रहा है.

अब सीएम सीधे इस बिंदू पर बात करेंगे. भागलपुर से वीसी में जोनल आइजी सुशील मानसिंह खोपड़े, कमिश्नर अजय कुमार चौधरी, रेंज डीआइजी विकास वैभव, डीएम आदेश तितरमारे, एसएसपी मनोज कुमार के अलावा उत्पाद विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts