Categories: Crime

मिनी बैक कर्मी जनता का लाखो रुपया लेकर फरार

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी// लखीमपुर खीरी क्षेत्र के निघासन में   अक्टूबर माह में सरपतहा ग्राम  में इलाहाबाद बैंक की मिनी बैंक के कर्मचारी बैंकमित्र शकील ने अपने जिले के अधिकारी (विज़न इंडिया कंपनी )विमल मिश्र एव् अरविन्द वर्मा सहित ढखेरवा बैंक के मैनेजेर की मिलीभगत से जनता के द्वारा जमा की हुई लगभग 40 लाख रुपये  लेकर फरार हो गया । जिसकी जानकारी होने पर ग्राहक कंपनी के हुए घोटाले को लेकर कोतवाली  में  दौड़ते रहे और फिर काफी कसमकश में  अंत में 24 मार्च को तीनो के खिलाफ मुकदमा लिखा गया परंतु उनके रूपये वापस नही हुए। बीते दिन 6 मई को अभियुक्त विमल मिश्र रीजनल ऑफिस में आया था सुचना मिलने पर बृजेश मिश्रा बात करने गये  लेकिन पैसा वापस करने को नही कहा।

तुरन्त asp दीपेंद्र नाथ चौधरी से बात की गई और लखीमपुर कोतवाली पुलिस द्वारा अरेस्ट किया गया और फिर विवेचक द्वारा  थाना निघासन लाया गया  जहाँ पर कुछ लोग धन के बल पर उसको छुड़ाने के प्रयास में है ।                            
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts