Categories: Crime

बेटी को ससुराल से विदा करा कर लौट रहे पिता और बेटी बने लुटेरो का निशाना

शबाब ख़ान

वाराणसी: पूरे सूबे में कानून का डर मानों अपराधियों के मन-मस्तिष से बिल्कुल खत्म हो गया है, इसी की एक और बानगी बनारस में फिर से देखने को मिली। ससुराल से बेटी की विदाई कराकर घर लौट रहे पिता और वाहन चालक को गुरुवार की देर शाम उसी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर मोबाइल, पर्स और बेटी के आभूषण लूट लिए। घायल पिता ने एक नामजद सहित पांच अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

बडागांव थाना क्षेत्र के सराय तक्की निवासी घनश्याम राजभर की पुत्री आरती देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में हुआ है। घनश्याम गुरुवार की शाम को ससुराल से बेटी की विदाई करा के घर लौट रहे थे। गांव के समीप पहुंचते ही नहर पुलिया के पास गांव के ही उम्मीद उर्फ  डीएम तथा उसके पांच अज्ञात साथियों ने वाहन रोककर चालक मुन्ना सिंह एवं घनश्याम को मार पीट कर मोबाईल-पर्स, पुत्री का मंगलसूत्र,  मांगटीका व करधनी छीनकर भाग निकले। पीड़ित पिता का कहना है कि लुटेरे गॉव के ही, जिसमें से एक को वह स्वंय पहचाते हैं जिसका नाम पुलिस को दी गई तहरीर में दिया गया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts