Categories: Crime

आग लगने से एक गाय व एक भैस व बकरी की मौके पर ही दम तोड

उमेश गुप्ता
बलिया:नगरा थाना क्षेत्र के मलप गाँव के मंगवाकोस मौजे में रविवार को दिन में हरिंदर यादव के मड़हे एवं करकट में अज्ञात कारणों से लगी आग में गाय, भैस, बकरी सहित आठ पशु गम्भीर रूप से झुलस गए।जिसमे एक गाय, एक भैस और एक बकरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मड़हे के बगल में स्थित करकट में रखे 5 कुंतल गेहू के अलावे पशुओ का चारा भी जलकर खाक हो गया।आग की लपटे उठते देख बगल में हो रहे काशीदास बाबा के पूजन में उमड़ी भीड़ ने मौके पर पहुँच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts