Categories: Crime

हादसे को दावत देता ट्रासफार्मर, विद्युत विभाग जानकर बन रहा अंजान

फारुख हुसैन      
लखीमपुर खीरी//पलिया कलां = नगर के शेर सिंह चौराहे पर लगा ट्रासफार्मर एक बड़े  हादसे को दावत दे रहा है, जिससे कब कौन सा हादसा हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता । ट्रासफार्मर से निकले सभी तार जर्जर  हालत में पहुँच चुके है। इसकी जानकारी विद्युत  विभाग को देकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नही हो सकी। पलिया नगर का शेरसिंह चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा है। यहां से छोटे से लेकर बड़े वाहनों तक का आवागमन होता रहता है।

पहली समस्या यह है कि यहां पर जगह कम है जिससे लोगों को आने-जाने में तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इसी चौराहे पर विद्युत विभाग  ने एक भारी भरकम ट्रासफार्मर रखवा दिया । कुछ दिनों तक तो सब ठीक -ठाक रहा, लेकिन धीरे-धीरे ट्रासफार्मर से निकले गए तार जर्जर अवस्था में पहुँच लगभग जमीन को छूने लगे है। यह तार आने-जाने वाले वाहनों में भी कई बार फंस चुके है लेकिन गनीमत यह रही उस समय बिजली नही थी । यहां पर सोचने की बात यह है कि जिस समय यदि बिजली होती तो क्या होता? इसका अनुमान शायद विद्युत  विभाग ने आज तक नही लगाया। इस संबंध में कई बार नगरवासियों ने पत्र लिखकर विधुत विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग भी की लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नही हो सकी । यदि इसी प्रकार से विद्युत  विभाग लापरवाही बरतता रहा तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts