Categories: Crime

अमरीकी गठजोड़ ने इराक़ व सीरिया में आम नागरिकों के जनसंहार की बात मानी

अमरीका के नेतृत्व वाले गठजोड़ ने एक बयान जारी करके 2014 से 2017 के बीच इराक़ व सीरिया में सैकड़ों आम नागरिकों के जनसंहार की बात स्वीकार की है। इस बयान के अनुसार अगस्त 2014 से फ़रवरी 2017 के बीच अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने इराक़ व सीरिया में 18600 हवाई हमले किए हैं जिनके परिणाम स्वरूप 396 आम नागरिक मारे गए हैं। यह एेसी स्थिति में है कि दाइश विरोधी इस गठबंधन के हमलों में इराक़ व सीरिया में मारे जाने वाले आम नागरिकों की संख्या इससे कहीं ज़्यादा है। युद्ध में मारे जाने वालों की संख्या पर नज़र रखने वाली एक संस्था का कहना है कि अमरीकी गठजोड़ के हमलों में इराक़ व सीरिया में कम से कम 2500 आम नागरिक मारे जा चुके हैं।

ज्ञात रहे कि तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन का गठन अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबाम के काल में किया गया था और इसका लक्ष्य इराक़ व सीरिया में आतंकी गुट दाइश के आतंकवादियों से लड़ना बताया गया था। ध्यान रहे कि औपचारिक रिपोर्टों व बयानों के अनुसार अमरीका व उसके अरब व पश्चिमी घटकों ने ही मुख्य रूप से दाइश समेत आतंकी गुटों को अस्तित्व प्रदान किया है और उनकी वित्तीय व सामरिक सहायता की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts