Categories: Crime

देवरिया हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक की मौत

अग्रसेन विश्वकर्मा
देवरिया के बरहज कस्बे में मंगलवार देर रात हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।बरहज के वार्ड नम्बर एक जयनगर निवासी बच्चा सोनकर (उम्र 28 वर्ष) ड्राइवर थे। वह प्राइवेट गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

मंगलवार की देर रात को वह घर के बाहर सड़क के किनारे लघुशंका कर रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर मोहल्ले वालों में आक्रोश है। वे बिजली निगम पर उदासीनता का आरोप लगा रहे हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts