Categories: Crime

अफ़ग़ानिस्तान में हेरात प्रांत में दसियों गांव से तालेबान का सफ़ाया

करिश्मा अग्रवाल
अफ़ग़ानिस्तान में हेरात प्रांत में दसियों गांव से तालेबान का सफ़ाया हो गया है। संवाददाता के अनुसार, हेरात प्रांत के शीनदंद ज़िले के गवर्नर ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों के दौरान इस ज़िले में कई स्थानों पर तालेबान के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए दसियों गांव को तालेबान के वजूद से पाक कर दिया है। हिकमतुल्लाह हिकमत ने कहा कि इन कार्यवाहियों के दौरान दसियों तालेबान ढेर व घायल हुए और उनके क़ब्ज़े से बड़ी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद हुए।

उन्होंने कहा कि विगत की तुलना में अफ़ग़ान सुरक्षा बल ने तालेबान के हमलों से निपटने के लिए बेहतर तय्यारी की है। शीनदंद ज़िले के गवर्नर ने इसी प्रकार हेरात में मादक पदार्थ की तस्करी बढ़ने पर चिंता जतायी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts