Categories: Crime

पुलिसिया उत्पीडन से परेशान ऑटो चालक ने किया आत्महत्या का प्रयास

फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी//लखीमपुर खीरी में एक ऑटो चालक के पुलिसिया उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने के प्रयास का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस के खिलाफ  कोई कार्य वाही न होते देखकर आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है जिसके कारण मौके पर मौजूद खीरी क्षेत्राधिकार और उप जिलाधिकारी ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्य वाही करने की बात कही है ।

आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में अक्सर ट्राफिक पुलिस का अंदाज लोगों को कुछ ज्यादा ही देखने को मिलता है और इसी के चलते वाहन चालकों से वसूली का मामला सामने आ रहा है जिसके कारण बीते दिन एक आटो चालक ने आत्म दाह का प्रयास किया था जिसे खीरी के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया था ।परंतु इस  प्रयास के मामले  से आक्रोशित लोगो ने पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतर कर जमकर  प्रदर्शन किया  और बाद में लहरपुर रोड को जाम कर दिया।यही नही इसके बाद गुस्साए लोग डीएम कार्यालय पहुचे जहाँ लोगो ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर  मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलम्बित करनेकी मांग की है ।जिसके कारण मौके पर पहुँचे उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा बुझा कर जल्द से जल्द  कार्य वाही करवाने की बात का आश्वासन दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts