Categories: Crime

सभासद की दबगई

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी //लखीमपुर खीरी की थाना सिंगाही में  एक सभासद की दबगई का मामला सामने आया है जहाँ उसने पीड़ित से असभ्यता पूर्वक बात की और साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी ।जिसके कारण पीड़ित मोहल्ले वासी ने थाना सिंगाही में सभासद के खिलाफ तहरीर देकर अपनी सुरक्षा की माँग की है ।   मामला थाना सिंगाही के मोहल्ला भटठी वार्ड नंबर 6 का है

जहाँ के सभासद गिरजेश ठेठर ने अपनी चुनावी रंजिश के चलते मोहल्ले में रहने वाले कमलेश कुमार से असभ्यता पूर्वक बात कर उसके द्वारा लाये गये प्रधान मंत्री आवास योजना के अभिलेखो को उसके सामने ही फाड़कर फेंक दिया और उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली ।पीड़ित कमलेश कुमार का आरोप है कि सभासद गिरजेश मोहल्ले में किसी से भी सही बात नही करता है और सभी से अभद्रता पूर्ण व्यवहार भी करता है क्योकि वह सभी से चुनावी रंजिश मानता है उसका कहना है कि उन्होंने चुनाव के दौरान उसको वोट नहीं दिये हैं इसलिए वह किसी का कोई काम नहीं करेगा और साथ ही वह सभी को नगर  पंचायत की सभी सुविधाओं से भी वंचित कर रखा है ।  पीड़ित कमलेश भी अपने प्रधानमंत्री आवास योजना के अभिलेखो को जमा करने के लिए नगर पंचायत भठौरा करीब दो बजे  लेकर गया था तभी वहाँ  सभासद गिरजेश भी पहुँच गये और उसके अभिलेखो को निकाल कर  अपनी दबगई दिखाते हुए  अभिलेखो को उसके सामने ही फाड़ कर फेंक दिये और उससे भद्दी भद्दी गालियाँ देने लगा और उसने जब उससे इस बात पर आक्रोश जाहिर किया तो सभासद ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी । जिससे उसने अपनी सुरक्षा की द्रष्टी से सिगाही थाने में तहरीर देकर अपनी जान माल की सुरक्षा की माँग करेगी उचित कार्य वाही की माँग की है ।  

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts