Categories: Crime

पहाड़िया से लापता बच्ची को कैंट पुलिस ने लखनऊ से सकुशल किया बरामद

अरशद आलम 

आजकल के बच्चो की मनोवृति कितनी उग्र होती जा रही है इसकी एक बानगी कैंट थाना क्षेत्र के पहाड़िया से 29 मई से गायब 11 साल की बच्ची के मामले में देखने को मिली। पहाड़िया के रहने वाले एक गुप्ता परिवार की 11 साल की बच्ची के घर से अ्चानक लापता हो जाने के बाद उसके पिता ने काफी खोजबीन के बाद कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, उसके बाद से बच्ची की तलाश में लगी कैंट पुलिस ने लखनऊ पुलिस की सूचना के आधार पर बच्ची को लखनऊ से लाकर आज सकुशल उसके घर पहुंचा दिया।

इंस्पेक्टर कैंट फरीद अहमद के अनुसार 11 वर्ष की बच्ची ने पूछताछ में बताया की वह मां की डांट से नाराज होकर अपने मुम्बई में रहने वाले चचेरे भाई के यहाँ जाने के लिए घर से बिना किसी को बताए निकल पड़ी थी और किसी ट्रेन से लखनऊ पहुंच गई थी और भटकते हुए उसको यूपी 100 के कर्मियों ने अपनी कस्टडी में सुरक्षा के मद्देनजर ले लिया था।
वैसे 11 साल के बच्चे का यह कदम हमको और आपको यह सोचने पर तो मजबूर कर ही दे रहा है कि, ध्वस्त होते पारिवारिक मूल्य और एकाकी परिवार के जमाने मे हम और आप कहाँ खड़े है और आज के दौर में  किस तरह के समाज का निर्माण हो रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: SpecialUP

Recent Posts