Categories: Crime

एसएसबी ने दो तस्करों के पास हजारों का तस्करी का सामान किया बरामद

फारुख हुसैन /शिशिर शुक्ला        
लखीमपुर खीरी//सूड़ा- भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी को  एक बार फिर तस्करी के सामान सहित दो तस्करो को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है । जिसके कारण तस्करो में खलबली मचती दिखाई दे रही है।आपको जानकारी देते हुए बताया दे कि भारत नेपाल सीमा के सूड़ा में तैनात 39वी वाहिनी एसएसबी ने कीरत पुर कुआं नंबर 8 के पास इस्पेक्टर प्रदीप  अपनी टीम के साथ गस्त कर रहे थे

इस दौरान जंगल में नेपाल की ओर जाते हुये दो नेपाली दिखायी दिये तो  उन्होंने उनको रोक लिया और छानबीन के दौरान नेपाली अभियुक्तों  के पास  भारी मात्रा में हार्डवेयर का सामान मिला है जिसके चलते दोनों  अभियुक्तों को  गिरफ्त में ले लिया गया है तस्करी के सामान जिसमें सिलाई मशीन व रिम आदि था ।दोनों अभियुक्तों को मय सामान के साथ पकड़ कर कस्टम को सुपुर्द कर  दिया गया है । पकड़े गये  युवकों के नाम संतरी पुत्र लालता व प्रसाद राना पुत्र हकीम राना निवासी परासीन, कंचनपुर बताये गये है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts