जबकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।शनिवार की रात जब पुलिस टीम दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग पर गश्त कर रही थी तभी मुखबर से सूचना मिली कि ग्राम अकबराबाद से ज़िया स्टोन क्रशर को जाने वाले रास्ते के पास कुछ लोग एक ट्रक में बाहर से अंग्रेजी व् देशी शराब क्षेत्र में बेचने के लिए लाये हैं।सूचना मिलने पर दरोगा पंकज चौधरी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की घेराबन्दी की।पुलिस को देख कर ट्रक के केबन में बेठे लोग भागने लगे।पुलिस ने चार लोगों को दौड़ कर पकड़ लिया।पकड़े गए लोगों ने अपना नाम विशाल, विनोद, राकेश नि0 ग्राम मुवाना व विपिन नि0 ग्राम मेवला कलां थाना टांडा बताया।ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।पुलिस ने मौके पर खड़े ट्रक से अवैध शराब की कुल 4671 बोतलें बरामद कीं।जिनमें 2520 बोतलें अग्रेज़ी शराब व 2171 बोतलें देशी शराब की है।पुलिस ने सभी को कब्जे में कर लिया और थाने ले आई।जब पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अवैध शराब को क्षेत्र में सप्लाई करने के मकसद से लाये थे।पकड़ में आने से बचने के लिए उन्होंने ट्रक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाई थी।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज चौधरी के अलावा सिपाही रमेश कुमार,हरपाल भाटी, संजीव कुमार,पंकज कुमार आदि थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…