Categories: Crime

इस्राईल पर दया नहीं करेगा उत्तरी कोरिया – प्योंग यांग

उत्तरी कोरिया ने इस्राईल को निर्दयता के साथ दंडित करने की धमकी दी है।
करिश्मा अग्रवाल
ज़ायोनी शासन के युद्ध मंत्री एविग्डर लेबरमैन द्वारा उत्तरी कोरिया के नेता किम जोंग उन की आलोचना पर प्योंग यांग ने इस्राईल को बड़ी निर्दयता के साथ दंडित करने की धमकी दी है। रशिया टूडे ने उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय के एक बयान के हवाले से रिपोर्ट दी है कि इस्राईल के युद्ध मंत्री ने उत्तरी कोरिया के नेता का अनादर किया है। बयान में अमरीका की सहायता से इस्राईल के परमाणु हथियार संपन्न होने की ओर इशारा करते हुए कहा गया है कि इस्राईल के गुप्तचर मंत्री ने अपने ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान में एेसे आरोप लगाए हैं जो उत्तरी कोरिया की सरकार की मान्यताओं के विरुद्ध हैं।
उत्तर कोरिया की नज़र में अमरीका नहीं कोई और है विश्व शांति के लिए ख़तरा!
उत्तरी कोरिया के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि इस्राईल, मध्यपूर्व में एक अड़चन समझा जाता है जिसने अरब देशों के कई क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर रखा है और अमानवीय अपराध कर रहा है। बयान के अनुसार उत्तरी कोरिया का दृष्टिकोण न्याय व शांति पर आधारित है अतः हमारा मानना है कि फ़िलिस्तीनियों का संघर्ष, अपने देश की स्वतंत्रता और अपनी सरकार के गठन के लिए किया जाने वाला संघर्ष है। टीकाकारों का कहना है कि इस्राईल मध्यपूर्व में बढ़ते आतंंकवाद के लिए मुख्य रूप से ज़िम्मेदार है और अपने ऊपर होने वाली आलोचनाओं के रोकने के लिए ईरान व उत्तरी कोरिया समेत अन्य स्वाधीन देशों पर निराधार आरोप लगाता रहता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts