सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया। वही घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि प्रतापगढ़ जनपद के रामगढ़ थाना बलरामपुर निवासी अशोक कुमार 35 पुत्र स्वामी प्रसाद पेशे से ड्राइवर है। जो दो दिन पहले घर से निकला था,गुरुवार को उसका शव कोखराज थाना क्षेंत्र के नेशनल हाइवें दो सड़क के किनारे ककोढ़ा गांव के पास मिला। शव के थोड़ी दूर पर एक मोबाइल फोन तथा एक पानी की बोतल भी बरामद हुई है। कोखराज पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या कर थाना क्षेंत्र में शव फेका गया हैं। मोबाइल नम्बर पर मृत युवक के परिजनों को पुलिस ने घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजवा दिया। उधर घटना की जानकारी पर परिजनों का रो.रोकर हाल बेहाल है। मामलें में ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल हाइवें पर डायल 100 की कई गाडिया भ्रमण करती रहती,ऐसे में किसी दूसरे जनपद से शव लाकर फेका जाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्र चिन्ह लगना लाजिमी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…