Categories: Crime

सोबंथा गांव के सामने राजमार्ग पर जीप ने बालक को रौंदा

सी.पी.सिंह विसेन

बलिया:–नरही थाना क्षेत्र के सोबंथा गाव के पास बृहस्पतिवार  की दोपहर जीप की चपेट में आऩे से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई.  प्राप्त जानकारी के अनुसार  दोपहर करीब एक बजे दिन में अभिषेक (10 साल) पुत्र राजिंदर पाल निवासी शाहपुर, बभनवली किसी काम से सोबंथा राजमार्ग के समीप खड़ा था. इसी बीच बलिया की तरफ से एक जीप तेज रफ्तार से आ रही थी. देखते ही देखते खड़ा बालक जीप की चपेट में आ गया. इस हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृत बालक को देख गांव वालों ने लगभग एक घंटे तक राजमार्ग को जाम रखा. उच्च अधिकारियों के आने व समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्तहुआ. वहीं नरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts