Categories: Crime

सहारनपुर ख़बर…..चार्ज लेते ही एक्शन में दिखे SSP बबलू कुमार

(जावेद अंसारी)
सहारनपुर के नए SSP बबलू कुमार ने सहारनपुर का चार्ज ले लिया, चार्ज लेते ही एक्शन में दिखे और सबसे पहले कंट्रोल रूम पहुंचे यहां उन्होंने सूचना तंत्र को अपडेट किये जाने के निर्देश देते हुए कम्युनिकेशन स्तर को सरल व प्रभावी बनाने की बात कही,उन्होंने हरेक सूचना को गंभीरता से लिये जाने के निर्देश दिए, इसके बाद मेप पर सहारनपुर को भौगोलिक रूप से समझा और थानों के साथ ही यूपी डायल 100 टीम को भी दिशानिर्देश दिये।

ज्ञातव्य हो कि सहारनपुर में हुई हिंसा में सहारनपुर के डीएम और एसएसपी हटाए जाने के बाद सहारनपुर में नए जिलाधिकारी प्रमोद कुमार पांडे ने आज ही में संभाला कार्यभार। जिलाधिकारी के लिए शहर की अमन सुकून की फिजा को बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts