Categories: Crime

दिनदहाड़े महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस घटना की तफ्तीश मे जुटी ।

रॉबिन कपूर

फर्रुखाबाद : फ़तेहगढ़ कोतवाली के ग्राम राजन नगला मे दिनदहाड़े  दुष्कर्म का मामला प्रकाश मे आने से हड़कम्प मच गया है। पुलिस ने पीडित महिला को लोहिया अस्पताल मे भर्ती करके घटना  की जाँच पड़ताल करना शुरू कर दी है ।

कनौज जिले के छिवरामऊ की निवासी महिला नीरज (36) पत्नी  सरवन आज अपने किसी निजी कार्य हेतु  फ़तेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र  के ग्राम राजन नगला निवासी टाईगर यादव के यहां जा रही थी । इस दौरान रास्ता मे उसको पंकज, राजीव अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ उसको जबरन  पास के खेत मे खींच ले गये । महिला का आरोप है की चारो युवकों के उसके साथ मार पीट कर बारी बारी से दुष्कर्म किया । और घटना  को अंजाम देकर आरोपी मौका पाकर वहाँ से भाग निकले । महिला ने किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसपर पुलिस ने पीडित महिला नीरज को गम्भीर अवस्था मे लाकर लोहिया अस्पताल मे भर्ती कर दिया । और घटना की तफ्तीश मे जुटी हुईं है । लोहिया अस्पताल के महिला वार्ड मे आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अर्चना कटरिया ने बताया है की पीडित नीरज को भर्ती करके जाँच के लिये स्लाइड ले ली गयी है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की पुष्टि की जा सकेगी । फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुईं है । और पुलिस भी घटना की संदिग्ध मान रही है ।
सूत्रों के अनुसार जानकारी से पता  चला है की महिला ने विगत गुरुवार को फर्रुखाबाद पुलिस अधिक्षक सुभाष बघेल को भी प्राथना पत्र देकर   फर्रुखाबाद निवासी पंकज पंडित, राजीव गुप्ता पर ही  मारपीट का आरोप लगाया जिसके  तहत फ़तेहगढ़  पुलिस के द्वारा कल ही  महिला का लोहिया अस्पताल मे डॉक्टरी मुआयना भी  करवाया गया था । ऐसे मे यह घटना पुलिस के गले नही उतर रही है और घटना की निष्पक्ष जाँच की जा रही है । फ़तेहगढ़ कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया है कि घटना की जाँच की जा रही है जो भी दोषी पाया जायेगा उसपर कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेंगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts