Categories: Crime

शौचालय न होने के कारण 14 साल का बच्चा मौत के मुह में समां गया

सुदेश कुमार / बहराइच 

जहा एक ओर स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार हर घर मे शौचालय बनाने की बात करती है और उसके प्रचार प्रसार पर करोड़ो रुपए खर्च करती है लेकिन उसकी हक़ीक़त कुछ और ही है शौचालय न होने के कारण एक 14 वर्षीय बच्चा मौत के गाल में समां गया. जनपद बहराइच के थाना हरदी अंतर्गत ग्राम बरौलिया का है जहा शौच के लिए गए 14 वर्षीय उमाशकर की बिजली का करंट लगने से  मौत हो गई

आप को बता दे की जनपद बहराइच के थाना हरदी अंतर्गत ग्राम बरौलिया के रहने वाले दिव्यांग बद्री विशाल का पुत्र 14 वर्षीय उमाशकर शाम को मक्के के खेत में शौच के लिए गया था जहा खेत के चारो ओर दौड़ रहे नंगे लोहे के तारो की बाड को छुते ही उसमे दौड़ रहे विधुत प्रवाह के कारण करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई खेत में बिजली के तार  पवन दुबे नामक किसान ने खेत में लगी फसल की सुरक्षा के लिए लगाया गया था  लेकिन इसकी सूचना आस पास में रहने वाले किसी भी ग्रामीण को नहीं थी न ही मृतक ये बात जानता था फिलहाल पुलिस ने मौके पर  पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज एफ आई आर दर्ज कर जाँच में जुट गई है  मृतक की बहन पूजा देवी ने जिला प्रसाशन व सरकार पर आरोप लगते हुए कहा की अगर हम लोगो को  शौचालय मिला होता तो शायद हमारा भाई जिन्दा होता और गलत तरीके से खेत में लगाये गए बिजली के तार की जानकारी खेत मालिक ने अगर हम  गाव वालो को दी होती  तो हमारा भाई हमारे बीच होता. पूजा ने आरोप लगते हुए कहा की वो सब बड़े लोग है उनके सामने हम गरीबो की जिन्दगी का कोई महत्त्व नहीं है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: SpecialUP

Recent Posts