Categories: Crime

अफ़ग़ानिस्तान, काबुल हमले के बाद हवाई हमले में 25 तालेबान ढेर

समीर मिश्रा
अफ़ग़ानिस्तान के ऊरूज़गान प्रांत की पुलिस का कहना है कि विदेश सेना के गठबंधन के हवाई हमले में तालेबान के 25 लड़ाके मारे गये हैं। ईरान रेडियो की दरी सेवा की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के ऊरूज़गान प्रांत की पुलिस का कहना है कि इस प्रांत में तालेबान के ठिकाने पर विदेशी सेना के गठबंधन के हवाई हमले में तालेबान के 25 लड़ाके मारे गये हैं।

ऊरूज़गान प्रांत के एक पुलिस अधिकारी ज़ैनुल्लाह का कहना है कि यह हमला पिछली को ऊरूज़गान प्रांत के केन्द्र त्रिन्कोत शहर के उपनगरीय क्षेत्र में किया गया। अफ़़गान पुलिस के इस अधिकारी का कहना है कि इस हमले में तालेबान के 20 अन्य लड़ाके घायल भी हुए हैं। उनका कहना था कि सेना की इस कार्यवाही में मारे तालेबान के लड़ाकों में एक कमान्डर भी शामिल है।
ज़ैनुल्लाह ने इसी प्रकार कहा कि इस हवाई हमले में विदेशी सैनिकों ने तालेबान की सात गाड़ियों, हथियार और गोले बारूद तथा 18 मोटर साइकिलें तबाह हुईं। ऊरूज़गान प्रांत अफ़ग़ानिस्तान का दक्षिणी प्रांत है जो क़ंधार से मिला हुआ है जिस पर तालेाबन का नियंत्रण है और इसकी सीमाएं कंधार से मिली हुई है जो अफ़ग़ानिस्तान में तालेबान का गढ़ समझा जाता है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts