Categories: Crime

तहसील दिवस में आये 321 मामले, 52 मामलों का हुआ निस्तारण

अंजनी राय 

बलिया। जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में बांसडीह तहसील पर आयोजित मुख्य तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की एक-एक समस्याएं सुनी गयी। इस दौरान 321 समस्याएं आई, जिनमें 52 का निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत से सम्बंधित अधिकारियों से पूछताछ करते हुए निस्तारण के निर्देश दिए।

वहीं, तहसील दिवस का जायजा मण्डलायुक्त नीलम अहलावत व डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने लिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आई सभी समस्याओं का निस्तारण समयांतर्गत व गुणवत्ता के साथ हो। वर्तमान में खेत खाली हैं और पैमाइस करने का सबसे ठीक समय है। पैमाइश व अवैध कब्जों को अभियान चलाकर एक हफ्ते के अंदर निपटा लेने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी आवेदनों को सम्बन्धित अधिकारी के हवाले ही नहीं किये, बल्कि उस पर पूछताछ कर निस्तारण के तरीके भी समझाये। कहा कि प्रमुख रुप से जो जनहित से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं, इसको गंभीरता से लिया जाए। एसडीएम को निर्देश दिया कि पैमाइश के जो मामले आए हैं, उसके लिए योजनाबद्घ तरीके से अच्छे लेखपालों का एक ग्रुप बनाएं और अधिकतम एक हफ्ते के अंदर सीमांकन की कार्रवाई हो जाए। जहां विवाद जैसी स्थिति हो वहां पुलिस लेकर जाएं। जरुरी हो तो पहले से संबंधित के ऊपर 107, 116 की कार्यवाही कर ली जाए। उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जे हटवाने को कड़े निर्देश दिए। अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने के साथ उस जमीन का सदुपयोग करने की जरूरत पर बल दिया। राशन, बिजली की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। ईद त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई व ढीले तारों को दुरुस्त करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी को दिया। इस अवसर पर एसपी सुजाता सिंह भी मौजूद रही।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts