Categories: Crime

जैतपुरा थाने की जीप को डीसीएम ने मारी टक्कर, 4 घायल में 1 गंभीर

शबाब ख़ान

वाराणसी : बीती रात जोनल गश्त पर  निकली जनपद के जैतपुरा थाने की पुलिस जीप नम्बर UP 65 AG 0832 को बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में एक तेज गति से आती डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। जीप मे बैठे दरोगा सुभाष सिंह, सिपाही हरमेंदर सिंह, सिपाही नीरज सिंह और सिपाही ज्ञानेश्वर पांडेय घायल हो गए।

सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल सभी घायलो को बीएचयू ट्रामा सेण्टर ले जाकर भर्ती कराया। जहां प्रथामिक उपचार के बाद दरोगा और 2 सिपाहियों को छुट्टी दे दी गई। सिपाही ज्ञानेश्वर पांडेय हादसे में बुरी तरह से घायल हुए है, उनका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts