Categories: Crime

कानपूर – सुतरखाना क्षेत्र के होटल नटराज पर पुलिस का छापा. मिले अलग अलग कमरों में 4 जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में

समीर मिश्रा.-अमित कश्यप शावेज आलम के साथ कैमरापर्सन अरुण कश्यप
कानपुर :– आज फ़िर कानपुर के सुतरखाना स्थित नटराज होटल मे बेकन गंज थाने की फोर्स ने छापा मारा लगभग 4 जोड़े अलग कमरौ मे आपत्तिजनक स्थिति में पकडे गये। नटराज होटल के संचालक बेखौफ होकर किसी भी प्रेमी जोडो को  बगैर id के ही कमरे  दे देते है।इसकी एवज मे हजारो रुपये केवल चंद घंटों के चार्ज करते है।होटल मे आने वाले लड़के लड़कियाँ अधिकतर नाबालिग होते है।

क्षेत्र मे कई होटलों मे पहले भी पकडे गये है लड़के लड़कियाँ
कुछ दिनो पहले ही नटराज होटल के मालिक की बहू ने अपने ससुर को हंटरों से पीटा था और होटल मे कराये जा रहे जिस्म फरोसी के धंधे को उजागर किया था पर प्रशासन है की गहरी नींद से जागता ही नही।जबकि क्षेत्र के लोगो ने कई बार विरोध किया पर इस गोरख धंधे मे रसूक दार लोगो के जुड़े होने के कारण पुलिस कोई कार्यवाही नही करती ।
बार बार होटलों मे लड़के लड़की पकडे जाते है पर प्रशासन नही उठाता कोई कड़े क़दम
सुतर खाना क्षेत्र मे कई होटल है।और इन होटलों मे ही कई प्रकार के क्राइम बार बार होते है।और सारे मामले पुलिस के संज्ञान मे भी आते है पर आज तक प्रशासन ने कोई शख्त कार्यवाही नही की बस कुछ ही दिन शक्ति होती है और फ़िर कुछ दिन बीत जाने के बाद फ़िर से ये धंधे शुरू हो जाते है।और जिन होटलों पर कार्यवाही होती है।वो कुछ दिन बाद होटल का नाम बदल कर फ़िर से होटल चालू कर लेते है।
पकडे गए जोड़ो में दो युवक उन्नाव का, एक चकेरी का और एक चमनगंज का है. इनमे से उन्नाव के एक व्यक्ति की आयु लगभग 55 वर्ष की है और महिला की उम्र 30 वर्ष है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeKanpur

Recent Posts