Categories: Crime

सुखपुरा पुलिस ने पकड़ी मारुति कार से शराब की 9 पेटीयां।।

नुरुल होदा खान।।
बलिया सुखपुरा पुलिस ने शनिवार की रात एक मारुति आल्टो कार से 9 पेटी शराब पकड़ी, पुलिस  चालक को पकड़ नही पाई वो कार छोड़ कर भागने मे सफल रहा, कार व शराब को पुलिस ने जब्त कर ली। प्रभारी थानाध्यक्ष करुणेश सिंह को मुखबीर से करीब दो बजे सुचना मिली कि कचबचिया से आसन की तरफ अवैध शराब जा रही है।

प्रभारी थानाध्यक्ष ने अपने हमराही जगदीश पटेल व रमेश यादव के साथ घेराबन्दी कर दिया। इसी बीच मारुति आती दिखाई दिया, लेकिन चालक को पुलिस की घेराबन्दी दिख गई । वह गाड़ी छोड़कर भग गया, पुलिस ने जब गाड़ी चेक की तो उसमें नौ पेटी शराब थी। इस मामले मे पुलिस ने 7/72 आबकारी एक्ट 272, 273 मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, साथ ही वाहन स्वामी के बारे में जानकारी कर रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts