Categories: Crime

नगर में साफ-सफाई की कवायद को लेकर अधिशासी अधिकारी को दिया ज्ञापन

फारुख हुसैन 

पलिया कलां खीरी // पलिया कला मे बढ़ती गंदगी को देखकर व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने नगर पालिका परिषद में पहुंचकर नवागत अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने नगर में जगह-जगह कूड़ेदान रखने की मांग की . आपको बता दें कि पलियाकला में बीते माह से अधिशासी अधिकारी आर के  भार्गव का दूसरी जगह स्थानांतरण कर दिया गया था जिसके कारण सारे विकास कार्य रुके हुए थे

जिस में सफाई व्यवस्था  भी थी । जिसके चलते  बीते दिन समाज सेवी एवं जिला  बनाओ मंच अभियान के रवि गुप्ता ने बेनीगंज  हरदोई से स्थांतरण होकर आए अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार तिवारी को एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने पलिया क्षेत्र में लगे गंदगी का अंबार को देखकर क्षेत्र में जगह जगह कूड़ेदान रखवाने की मांग की जिससे कि हमारा क्षेत्र स्वच्छ हो सके ।इस मौके पर विजय बाजपेई ,अनमोल गुप्ता आदि बहुत से लोग मौजूद रहे ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts