Categories: Crime

झाँसी – लड़की ने रोड साइड रोमियो को भाव नहीं दिया तो मार दिया लड़के ने चाकू. लड़की घायल .

(राजू आब्दी)
झाँसी – सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ ने सत्ता  सभालते ही उत्तर प्रदेश के मनचलो पर कार्वाही करने का एक नया फार्मुला लागू किया था जिसका नाम दिया गया  था एंटी रोमियो दल लेकिन सीएम के प्रदेश मे रोमियो की भरमार पड़ी है। ऐसे ही एक सिरफिरे आशिक की बात जब लड़की ने नही  मानी तो सनकी प्रेमी ने लड़की के ऊपर चाकू का प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया ।

मामला थाना प्रेमनगर अन्तर्गत राम बाबू मेडिकल स्टोर गडिया फाटक के पास एक लड़की अपने परिवार के लोगो के लिये आफ्तारी का समान लेने बाजार आयी थी यहा पहले से खड़ा मोहम्मद वकीम नाम के शक्स ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उससे पूछने लगा हाँ या ना इससे पहले लड़की कुछ समझ पाती उस सनकी प्रेमी ने लड़की के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे लड़की गंभीर रूप से घायल हो गयी वहा पर मौजूद लोगो ने सनकी प्रेमी को पकड़ कर जम के पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने घायल लड़की को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया. पीड़ित लड़की के मुताबिक येह लड़का उसको 15 दिन से  लगातार परेशान कर रहा था. पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद वकीम पुत्र मोहम्मद फ़हीम निवसी मुकर्याना थाना कोतवाली झाँसी बताया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts