Categories: Crime

परेड ग्राउंड में कार का शीशा तोड़कर चोरी करते समय शातिर चोर गिरफ्तार

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। नगर के परेड ग्राउण्ड में योगाभ्यास में शामिल होने आयी राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य की गाड़ी का शीशा तोड़कर सामान चोरी करते समय पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया। पकड़ा गया शातिर चोर विजय निषाद पुत्र रामबली निषाद निवासी बक्सीखुर्द दारागंज इलाहाबाद है।

दारागंज थाना क्षेत्र में स्थित परेड ग्राउण्ड में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य इन्दू सिंह पत्नी एम.पी. सिंह बुधवार की सुबह आयी और कार खड़ी करके कार्यक्रम स्थल पर चली गयी। जब लोग योगाभ्यास में लग गये तो इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच शातिर चोर विजय निषाद मौके का फायदा उठाते हुए पहुंचा और कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग व सामान लेकर भागने लगा। इस बीच कार के आस-पास सुरक्षा में लगे यातायात पुलिस कर्मचारियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस सम्बन्ध में पुलिस ने कार स्वामी को सूचना दी। सूचना पर प्रधानाचार्य इन्दू सिंह अपने पति के साथ पहुंची और अपने सामान की पहचान किया। पुलिस ने आरोपी चोर के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया और वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts