Categories: Crime

अमरीकी सैनिकों को जहां पाएंगे वहां मारेंगे – प्रवक्ता इराक़ी स्वयं सेवी बल

समीर मिश्रा 

इराक़ के स्वयं सेवी बल नोजबा ब्रिगेड के प्रवक्ता ने सचेत किया है कि यदि इराक़-सीरिया सीमा पर अमरीकी सेना ने नोजबा ब्रिगेड के सैनिकों को निशाना बनाने की मूर्खता की की दुनिया में हर जगह पर अमरीकी हितों पर हमले किए जाएंगे। लेबनान की अलअहद वेबसाइट की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के स्वयं सेवी बल नोजबा ब्रिगेड के कमान्डर ने बल दिया है कि नैनवा प्रांत के केन्द्र मूसिल में अमरीकी सैनिकों ने जो ग़लती की है उस पर चुप नहीं बैठे रहा जा सकता।

उनका कहना था कि क्षेत्र में अमरीका का लक्ष्य, हमेशा से आतंकवादी गुटों और उसके अपराधों का समर्थन रहा है। ह्यूमन राइट्स वाॅच की रिपोर्ट के आधार पर अमरीका के नेतृत्व में बने अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने इराक़ के मूसिल और सीरिया के रक़्क़ा शहर में अपने हमलों में सफ़ेद फ़ास्फ़ोरस युक्त बमों का प्रयोग किया है। इससे पहले लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने भी पिछले सप्ताह अमरीका को चेतावनी दी थी कि यदि उसने रेड लाइन पार किया तो सीरिया सरकार के घटक देश के भीतर अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाएंगे। हिज़्बुल्लाह की यह धमकी एेसी स्थिति में सामने आई थी कि अमरीकी सैनिकों ने सीरिया के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में सीरिया सरकार के समर्थक बलों पर हमला किया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts