Categories: Crime

मेरी छवि को धूमिल करने के लिए मुझको फर्जी मुक़दमे में फसाया जा रहा है – अंकुर तिवारी

आशीष त्रिपाठी
(दिबियापुर) औरैया :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रमुख अंकुर तिवारी के खिलाफ सौरभ यादव पुत्र  मर्याद सिंह, मयंक यादव पुत्र मर्याद सिंह व मर्याद सिंह पुत्र बंदीदिन ने दिबियापुर थाने में धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया है जहां अंकुर तिवारी के अनुसार यह मुकदमा पूर्णतया फर्जी है तथा उनकी ही पार्टी के कुछ बड़े नेताओं के दबाव के कारण यह मुकदमा लिखा गया है जो कि उनकी राजनैतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है 

इस संबंध में दिबियापुर थानाध्यक्ष ने कहा है कि 307 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं तिवारी के अनुसार मयंक यादव ,सौरभ यादव व मर्याद सिंह आदि अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं तथा इनके खिलाफ दिबियापुर मंगलपुर थाना तथा फफूंद समेत कई थानो में  अपराधिक मुकदमे दर्ज है. अंकुर तिवारी ने कहा है कि साजिशन पुलिस और कुछ नेताओ द्वारा उनकी छवि को ख़राब करने के लिए उनको फर्जी मुक़दमे में फसाया जा रहा है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts