Categories: Crime

चिउटहा एक्सिडेन्ट – ग्रामीण महिलाओ के साथ मृतक की पत्नी ने लगाया जाम

महराजगंज
कल कोठीभार थाना के चिउटहा  तिराहे पर ट्रक व मोटरसाइकल की टक्कर  से मृतक सुग्रीव की पत्नी  इंद्रावती अपने तीनों बच्चों को साथ लेकर व सैकड़ो ग्रामीण महिलाओं के साथ जाम लगा दिया। बता दें कि कल दिन में 1:30 बजे सुग्रीव पुत्र मोहित तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गया था जिससे की मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा लेकिन आज अभी तक पोस्टमार्टम ना होने व लाश न मिल पाने के कारण उसके परिवार वालों और घरवालों ने चौराहे पर जाम लगा दिया।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक कोई अधिकारी मौके पर  पूछने नहीं आया ना ही कोई  जनप्रतिनिधि आया। पीड़ित परिवार ने 6 लाख मुआवजा की मांग की है व जिलाधिकारी  को बुलाने की मांग की जिस पर थानाध्यक्ष कोठीभार आनंद गुप्ता एवं चौकी प्रभारी रामसहाय चौहान ने समझा-बुझाकर कड़ी मशक्कत के बाद 1 घंटे बाद जाम खुलवाया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts