Categories: Crime

क्षेत्र पंचायत सदर की बैठक सम्पन्न

डॉ आर आर पाण्डेय 
आज क्षेत्र पंचायत सदर की बैठक  प्रमुख  राम प्रकाश सरोज  की अध्यक्षता में आहूत की गयी जिसमें विधायक सदर संगमलाल गुप्ता,  जिला पंचायत सदस्य  अनिल कुमार सिंह उर्फ लाल साहब एवं क्षेत्र पंचायत के समस्त सम्मानित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं  ग्राम प्रधान तथा विकास खण्ड के समस्त क्षेत्रीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में एजेण्डे के अनुसार विकास कार्यक्रमों से सम्बन्धित समस्त बिन्दुओं पर चर्चा की गयी एवं विस्तारपूर्वक योजनाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। अन्त में अध्यक्ष द्वारा बैठक में आये जनप्रतिनिधियों का बैठक में प्रतिभाग करने हेतु आभार व्यक्त करते हुये बैठक सकुशल सम्पन्न की गयी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts