Categories: Crime

मऊ में मौलवी की हत्या के विरोध में काली पट्टी बांध कर नमाज अदा की

अंजनी याय 

बलिया। मुस्लिम बंधुओं ने मऊ में मौलवी की हत्या के साथ ही देश के अन्य हिस्सों में धर्म के आधार पर हुई घटनाओं के विरोध में काली पट्टी बांध कर ईद की नमाज अदा की। नगर के विशुनीपुर स्थित मस्जिद व बहेरी ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद बाहर निकले मुस्लिम बंधुओं का कहना था कि हिन्दू-मुस्लिम में विभेद न करने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश ही नहीं, देश के अन्य भागों में लगातार मुस्लिमों पर हमले हो रहे हैं।

इससे न सिर्फ साम्प्रदायिक सौहार्द्र को झटका लग रहा बल्कि आपसी वैमनस्यता पनप रही है। विरोध में शामिल लोगों ने सरकार से इसपर लगाम लगाने की मांग की।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: ReligionUP

Recent Posts