Categories: Crime

मऊ – मस्जिद के बाहर नमाजी को बदमाशों ने मारी गोली

सुहैल अख्तर
मऊ. जिले में मस्जिद के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा नमाजी को गोली मारने की घटना सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नासिरपुर गांव में दो मोटर साइकल स्वर बदमाशो ने नमाज पढ़कर बाहर आ रहे नमाजी को गोली मारकर फरार हो गये। प्राप्त अपुष्ट समाचारों के अनुसार बदमाश भागते समय मस्जिद में कटा हुआ कोई मांस का टुकड़ा भी फेंक दिया है। घायल का नाम यूनुस बताया जा रहा है।

गोली लगने से घायल यूनुस को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची चुकी है. क्षेत्र में व्याप्त तनाव के कारण भारी पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है और पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दिया है, देखने में यह किसी शरारती तत्व का माहोल ख़राब करने का एक घिनौना प्रयास लग रहा है. क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक तनावपुर्ण शान्ति है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts