Categories: Crime

प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त हुई जारी

फारुख हुसैन 
पलिया कला खीरी// प्रधानमंत्री आवास योजना की पलिया कलां के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है जिसका निर्णय पलिया ब्लॉक में बताया गया है प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत ब्लॉक के 76  ग्राम पंचायतों के 1000 आवासीय  पात्र  ग्रामीणों को 40,000  की पहली किस्त ब्लॉक से जारी कर दी गयी है जिसकी सूचना विकास खंड अधिकारी राघवेंद्र तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान  पत्रकारों से वार्ता कर बताया ।
ब्लॉक की 70 ग्राम पंचायतों की प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं विकास खंड पलिया को 1654 आवास आवंटित किए गए हैं जिसमें अभी तक 1521 लोगों के रजिस्ट्रेशन आ चुके हैं इसमें से 1000 आवासीय ग्रामीणों को  40000 की पहली किस्त आ चुकी है पूरे जिले में सर्वप्रथम सर्वप्रथम पालिया की ही  पहली किस्त जारी की गई है इसके अलावा अभी आवासीय स्टेशन की ऑनलाइन कार्यवाही चल रही है यदि लक्ष्य से ज्यादा भी पात्रों के रजिस्ट्रेशन होते हैं तो उन्हें भी आवास देने की पूरी कोशिश की जाएगी ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts