Categories: Crime

देवभूमि को बनाया घोटाला भूमी – कुलदीप रावत

राहुल मसवासी
बाजपुर। नैनीताल रोड स्थित मचान फैमिली रेस्टोरेन्ट में पत्रकारों से रूबरू होते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने देवभूमि को घोटाला भूमि बनाकर रख दिया है। देवभूमि की सत्ता पर काबिज रही सरकारों ने अब तक किसी भी घोटाले का पर्दाफाश नहीं किया है। एन.एच. 74 के महाघोटाले को उजागर करने वाले कुमाऊँ कमिश्नर डी.सेंथिल पांडियन का स्थानान्तरण कर भाजपा सरकार ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

उन्होंने कहा राज्य की भाजपा सरकार में शह मात का खेल चल रहा है और कई पावर सेन्टर कार्य कर रहे हैं। यूपी में तीन व उत्तराखण्ड में छः मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। श्री रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के नुमाईन्दों द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर बनाये जा रहे अनैतिक दबाव के चलते वह स्वेच्छा से कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर कोरी घोषणायें करने का आरोप लगाते हुए कहाकि समाजवादी पार्टी ही उत्तराखण्ड का चहुँमुखी विकास कर सकती है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से छात्र संघ, पंचायत, नगर निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व सपाईयों ने सपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सब्बरवाल के नेतृत्व में श्री रावत का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द यादव, उशान्त सब्बरवाल, शकील अहमद अंसारी, सलामत, मेंहदी हसन, विनोद कुमार, शाहिद आदि सपा कार्यकर्ता थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts