Categories: Crime

दुलहन कर रही थी फेरों का इन्तजार, दुलहा हो गया फरार

प्रमोद दुबे

अमेठी (सुलतान पूर) दुल्हन करती रही फेरो का इंतजार और दुलहा हो गया घर से फरार। जी हां अमेठी के ग्राम सिन्दूरवा के रहने वाले बृजलाल की पुत्री अंकिता कुमारी का विवाह बृजेश कुमार पुत्र स्व माताफेर निवासी  ग्राम रूकनापूर पोस्ट लोनी कटरा जिला बाराबंकी के साथ दिनांक 31/ 5/ 2017/ को होना निश्चित हुआ था। किन्तु शादी के ठीक एक दिन पहले दुलहा बृजेश घर से अचानक बिना किसी को कुछ बताये गायब हो गया। इधर दुल्हन पक्ष ने शादी की सारी तैयारियां पूरी कर रखी थी कि अचानक दुलहे के गायब होने की खबर से हडकंप मच गया।

दुलहे की काफी खोज की गई किन्तु दुलहे मियां किसी को ढूँढे न मिले। सूत्रों द्वारा पता चला की दुलहा बृजेश ने शादी के लिए 80 हजार के जेवर एक सूनार से बनवाये थे जिसका भुगतान बृजेश ने कुछ नगद तथा कुछ चेक द्वारा किया था किन्तु अकाउंट में कैश न होने के चलते चेक बाउंस हो गये थे। क्या यही कारण रहा दुलहे मियां का दुल्हन को मंडप में छोड कर घर से भागने का। या फिर कोई और कारण। यह तो दुलहा बृजेश के मिलने पर ही पता चल सकेगा। लडकी पक्ष के लोगो ने मामला पुलिस मे दर्ज कराने की बात कही है।
pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

20 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

20 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

20 hours ago