Categories: Crime

विधुत कनेक्शन के फार्म में हो रही धांधली को लेकर हैडिल कर्मचारियों से मिले भाजयुमो कार्यकर्ता

फारुख हुसैन 

लखीमपुर खीरी//पलिया कलां = विधुत कनेक्शन के फार्म को जमा करने में हो रही धांधली को लेकर  भाजयुमो जिलामंत्री/विधानसभा प्रभारी उदयवीर सिंह  कई उपभोक्ताओं की शिकायत पर भाजयुमो की टीम के साथ हैडिल में पहुचे और उन्होंने कर्मचारियों से बात की और फार्म को जमा नही करने की पूरी जानकारी मांगी । परंतु इस बात की कोई जानकारी कर्मचारी उपलब्ध नहीं  करवा  सके ।

जिसके चलते उदयवीर सिंह  ने जेई  पलिया  से फ़ोन पर वार्ता की वह भी पूरी जानकारी नही उपलब्ध करवा सके जिससे  उन पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं । इस प्रकरण  की जानकारी जब  SDO पलिया को दी गयी और उन्होंने  मिलकर पूरी बात रखी व कर्मचारियों को सही से काम करने की हिदायत दी।

Sdo पलिया ने भी पूरी बात को संज्ञान में लेकर कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए किये जा रहे कार्य मे सुधार लाने को कहा। इस अवसर पर पलिया मण्डल संयोजक भाजयुमो श्री राम प्रकाश भाष्कर इरफान वी के चौधरी सुभाष वीरेंद्र कश्यप राजकुमार मन्नू तिवारी मनोज गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts