सी0 पी0 सिह “विसेन”
लेकिन सत्ता में आने के बाद मंगल पांडे के गृह जनपद को दुबारा याद नहीं कर पाए। इसके लिए कई बार विचार मंच ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री सहित सांस्कृतिक मंत्री ,मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा लेकिन मंगल पांडे के नाम पर बलिया जनपद में अभी तक कोई ऐतिहासिक कार्य करने की आधारशिला नहीं रखी गई । जबकि बलिया जनपद की पहचान स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुष मंगल पांडे के नाम से ही जानी एवं पहचानी जाती है ऐसे में इस जनपद का विकास तथा उनके नाम पर ऐतिहासिक कार्य इस जिले में होने चाहिए। विचार मंच ने यह निर्णय लिया है कि जनपद के निर्वाचित विधायक एवं सांसद को पत्र लिखकर बलिया जनपद में मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा स्थित उनके स्मारक पार्क एवं पुस्तकालय वाचनालय तथा संगृहालय को और अधिक विकसित तथा पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है ।जो जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रयास से ही संभव है साथ ही शहीद मंगल पांडे के नाम पर जिले में किसी बड़ी योजना का संचालन भी आवश्यक है तभी जाकर आगे आने वाली पीढ़ी को मंगल पांडे के गौरवशाली बलिदान के बारे में आसानी से बताया जा सकता है ।बैठक में मुख्य रुप से प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक अंजनी सिंह अखंड प्रताप सिंह अरुण कुमार सिंह गणेशजी सिंह बबन विद्यार्थी अजय पांडे रविंद्र तिवारी सुरेंद्र राम बिशाल सिंह डॉ हरेंद्र यादव संजय जायसवाल डॉ अखिलेश सिंह डॉ राजेंद्र प्रसाद सूर्य प्रताप यादव अख्तर अली शमीम अंसारी नितेश पाठक अजीत पाठक जितेंद्र कुमार सुरेंद्र राणा विकास सिंह शशिकांत यादव आदि लोग रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…