Categories: Crime

पैसे के लिए गोली मारकर युवक की की गई हत्या

बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के कुसौरीकला गांव में शनिवार की रात्रि पैसे के लेनदेन में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार संतोष सिंह (40) पुत्र राम किशोर सिंह की शनिवार रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता राम किशोर सिंह ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सन्तोष का शनिवार की शाम गांव के ही कुछ लोगो से पैसे को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts