Categories: Crime

कुंभी चीनी मिल ने बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध कराया फर्नीचर

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी// अमीरनगर कुंभी चीनी मिल कुंभी द्वारा कॉरपोरेट सोशल दायित्व का निर्वहन करते हुए चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम बस्तौली तथा ग्राम कुंभी के प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा हेतु फर्नीचर उपलब्ध कराए गए इससे विद्यालय परिवार एवं विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों में हर्ष व्याप्त है कुंभी चीनी मिल द्वारा विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराकर बहुत ही नेक वह सराहनीय सामाजिक कार्य कुंभी चीनी मिल दूारा किया गया ! कुंभी चीनी मिल द्वारा किए गए इस कार्य से विद्यालय प्रबंधन विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को पठन पाठन में काफी सुविधा मिलेगी तथा इससे सभी लोग काफी प्रसन्न है
चीनी मिल द्वारा कराए गए इस कार्य से ग्रामवासियों में काफी प्रसन्नता है! इस अवसर पर कुंभी चीनी मिल के अधिशाषी अध्यक्ष  एन. के अग्रवाल द्वारा बताया गया कि सामाजिक कार्यों के कुशल क्रियान्वयन में हमारी चीनी मिल सदैव अग्रणी रही है तथा हम आगे भी अपने कॉरपोरेट सोशल दायित्व के अंतर्गत समाज के प्रति अच्छे व सामाजिक कार्यों को संपादित करने के लिए तत्पर रहेंगे साथ ही इस मौके पर अग्रवाल जी द्वारा यह भी अवगत कराया गया इस समाज के प्रति हमें अपने दायित्वों का निर्वहन सदैव करते रहेंगे और यह भी आवाहन किया गया कि हम सभी लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए स्वयं भी जागरुक रह कर तथा एक दूसरे को जागरूक करते रहें यही हम सभी का सामाजिक कर्तव्य इस मौके पर चीनी मिल कुंभी के गन्ना महाप्रबंधक आर के तिवारी द्वारा क्षेत्र के कृषको को उनके सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा यह भी आश्वस्त किया गया कि हम उपरोक्तानुसार ही अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सदैव करते रहेंगे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts