Categories: Crime

आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर कार्यवाही हेतु दिया ज्ञापन

फारुख हुसैन
पलिया कलां (खीरी) // व्हाटसएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आने से विश्व हिन्दू परिषद के बैनर तले आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री से संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया और उनसे जल्द से जल्द कार्य वाही की माँग की ।गौरतलब  है कि इधर खीरी जिला भी इन शोशल मीडिया के चलते चर्चा में आ गया था और उस पर लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था और फिर एक बार फिर यह हरकत शोशल मीडिया पर देखने को मिली अभी कुछ दिनों से एक आपत्तिजनक पोस्ट शोशल मीडिया पर छाई हुई थी जो कि
हिन्दू धर्म के खिलाफ थी

जो बिहार के सीतामड़ी के अली सिद्दीकी के द्वारा करने का पता चला है जिसके कारण उस पर कार्य वाही करवाते हेतु एक ज्ञापन मुख्यमंत्री से संबोधित  उप जिलाधिकारी को दिया  और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की माँग की। इस दौरान उनके साथ विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा नगर प्रमुख व् व्यापारी नेता रवि गुप्ता नगर अध्यक्ष बृज मोहन गोयल, महामंत्री सुधीर गुप्ता, एडवोकेट राजीव शुक्ला, राम प्रकाश पाल, सोबरन लाल मौर्य, आन्नद शाह व तमाम साथी मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts