Categories: Crime

देवरिया में चर्चित मदनपुर कांड के आरोपी पर रासुका की कार्रवाई

अग्रसेन विश्वकर्मा
देवरिया 13 जून. उत्तर प्रदेश की देवरिया पुलिस ने मदनपुर कांड के आरोपी साधू उर्फ शहदुल्लाह पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने आज यहां बताया कि गत जनवरी को मदनपुर क्षेत्र के केवटलिया गांव के पास नदी किनारे एक युवक का शव मिलने के बाद समुदाय विशेष के लोगों ने केवटलिया गांव में उपद्रव के बाद मदनपुर थाने को फूंक दिया था।

इतना ही नहीं पुलिसकर्मियों के साथ मार पीटकर उपद्रवियों ने थाने के बाहर वाहनों को भी फूंक दिया था। आगजनी के कारण मालखाने में जमा लाइसेंसी असलहे के अलावा बडी मात्रा में सरकारी असलहे भी जल गये थे। इस मामले में अलग अलग मुकदमों में 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ गम्भीर दफाओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गयी थी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts