उनके तीन बेटों में सबसे बड़ा नवीन प्रताप सिंह उर्फ बंटी (20) अपने नाना रमाशंकर सिंह के साथ भोपाल में रह कर बीसीए करता था। कुछ दिनों से वह नाना के साथ अकेले था। सोमवार की शाम को वह बाजार से नाना के लिए भोजन लाया। उन्हें खिलाने के बाद कमरे में ले जाकर सुलाया। नाना के सोने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया। मंगलवार की सुबह नाना उठे तो बंटी को आवाज दी, लेकिन वह नहीं बोला। इसके बाद बंटी के कमरे के तरफ गए तो वह अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने धक्का देकर फाटक खोला तो वह पंखे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाना ने घटना की सूचना युवक के पिता तेज बहादुर को दी तो घर में कोहराम मच गया। मां मंजू का रो- रो कर बुरा हाल है। मामा भूपेन्द्र सिंह युवक का शव लेकर गांव आ रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…