Categories: Crime

स्वर्गीय राहुल वर्मा तथा अटल गुप्ता की स्म्रति में क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ शुरू

लखीमपुर खीरी // मझगई
लखीमपुर खीरी के मझगई क्षेत्र में  केन ग्रोवर्स इंटर कालेज के मैदान पर स्वर्गीय राहुल वर्मा एवं  अटल गुप्ता की स्म्रति में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन किया गया जिसमें  समाजसेवी एवं भाजपा नेता गजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि एवं भाजयुमो जिलामंत्री  उदयवीर सिंह  मझगई चौकी इंचार्ज  अजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।टुर्नामेंट का उद्घाटन गजेन्द्र सिंह  ने फीता काटकर एवं एक गेंद खेलकर किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू करने का उन्होंने  आदेश किया।

मैच लोकेंद्रपुर और बेला के मध्य खेला गया जिसमे टॉस जीतकर बेला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन बनाये।लक्ष्य का पीछा करते हुए बेला की टीम 10 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।कमेटी द्वारा मुख्य व् विशिष्ट  अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  राजेश सिंह रजनीश सिंह रवि शुक्ल विकास गुप्ता राम कुमार पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts