Categories: Crime

घायल अवस्था में पड़ी गाय का विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने करवाया इलाज

(फारुख हुसैन)

लखीमपुर खीरी //पलिया कलां = लखीमपुर खीरी जिले के पलिया क्षेत्र में एक जख्मी हुई गाय का इलाज का विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने करवाया जिससे उसकी जान बच गयी और लोगों ने उनकी तहे दिल से आभार व्यक्त किया ।

जानकारी के अनुसार  टेहरा शहरी निघासन रोड पर रवि शुक्ला के घर के पास एक गाय  बुरी तरह से जख्मी हो गई थी जिसकी जानकारी होने पर हिन्दू युवा वाहनी विश्व हिंदू परिषद  एवं  तमाम गौ प्रेमी  वहां पहुँच  गए और पशु चिकित्स को इसकी सूचना दी ।  सूचना पाकर  पशु चिकित्सक डॉक्टर जे वी  सिंह ने सूचना पर अपने समस्त स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल गाय का  ऑपरेशन कर उसको नया जीवनदान दे दिया । लोगों की कोशिश रंग लाई और गाय  की जान बच गई मौके पर सभी लोगों ने डॉक्टर साहब का दिल से आभार व्यक्त किया ।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts