Categories: Crime

बलिया – अनशनकारियो की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में हुवे भर्ती

अंजनी राय
बलिया – सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद पार्क चौक में अपनी मांगों को लेकर 5 दिनों से अनशन पर बैठे व्यापारी और छात्र नेता के आन्दोलन में आज अचानक एक मोड़ आया जब आन्दोलनकारी व्यापारियों और छात्र नेताओ की हालत बिगड़ गई.

अनशनकारियो की बिगडने की सुचना पर मौके पर पहुची क्षेत्रिय पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा. इस विरोध के बीच अनशनकारियो की हालत और बिगड़ गई जिससे उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अनशनकारियों में चार लोगों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की अपुष्ट सुचना भी मिल रही है, अनशनकारियो की हालात गम्भीर होने पर अनशनरत लोगो को  जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहा अनशनकारियों ने जिला अस्पताल में की तोड़ फोड़ किया. जिले की पुलिस मौके पर पहुच चुकी है. जिला अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील हो चूका है समाचार लिखे जाने तक वहा कि स्थिति तनावपूर्ण थी,
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts