Categories: Crime

खेत मे खाद डालने गए किसान का मिला संदिग्ध अवस्था में शव

परिजनों ने लगाया गाँव के ही एक व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

फारूख हुसैन

लखीमपुर खीरी// लखीमपुर खीरी के थाना पलिया कलां के मझगई क्षेत्र के ग्राम वनघुसरी गाँव के बीती रात खेत मे शव मिलने से सनसनी फैल गयी जिसकी जानकारी होने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया।  मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा दिया है। मामला लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली पलिया के मझगई क्षेत्र के ग्राम वन धुसरी का है जहां पर खेत में खाद डालने गये वद्ध बनवारी पुत्र छोटेलाल (60) की खेत में ही किसी  ने हत्या कर दी जिससे उसके परिजनों में कोहराम मच गया है ।

जानकारी के अनुसार म्रतक बनवारी का गाँव के ही जसवन्त पुत्र तुलाराम से किसी खरीद बिक्री के लेनदेन का विवाद चल रहा था और म्रतक  परिजनों का आरोप है कि उसी विवाद के चलते जसवन्त ने उसकी हत्या कर दी। म्रतक के परिजनों ने पलिया कोतवाली में  जसवनत पुत्र तुलाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्य वाही  की माँग की है  और उधर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्ट मार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts