Categories: Crime

कानपुर – पैसों का पावर नही आया काम नौबस्ता में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा

(समीर मिश्रा) 
कानपुर। नौबस्ता चन्दीपुरवा और हंसपुरम में जुए के सरगना दो सगे भाइयों के द्वारा सालों से चल रहा था जुआँखाना।पैसों की दम पर दोनों भाइयों ने विरोध करने वाले कई लोगो को जेल भिजवा दिया था, जिसकारण कोई उनका विरोध नही करता था। स्वच्छ छवि के डीबीएस कालेज के छात्र नेता विकास कनौजिया ने भी इनका कई बार किया था विरोध। पर पुलिस की मिलीभगत से विकास को दोनो भाइ मारपीट करने के बाद जेल भिजवा देते थे।

विकास को तीन बार जेल भिजवाने के बाद उस पर गैंगस्टर लगवा कर अपराधी का तमगा भी इन्ही दोनो भाइयों ने लगवाया था। आज एसपी ईस्ट ने गुपचुप तरीके से कार्यवाही करते हुए मौके पर छापा मारा। जिसमें एक भाई 18 जुआड़ियों के साथ पकड़ा गया है। और एक भाई भागने में सफल रहा।  अब भी पुलिस जांच और पूंछतांछ में जुटी हुई है, आज हो सकती है एक बड़ी प्रेस कांफ्रेंस।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeKanpur

Recent Posts