Categories: Crime

जानिये आखिर क्यों सुपर स्टार रजनीकान्त देंगे किसानों को एक करोड़ रूपये

वीनस दीक्षित।
अभिनेता रजनीकांत का राजनीति में आने का संयोग भले न बन पा रहा हो लेकिन साउथ कि जनता के लिये ये अभिनेता किसी लोकप्रिय नेता से कम  नहीं है। अक्सर रजनीकांत को आम लोगो के बीच पाया जाता है इसी तरह आज साउथ एक्शन हीरो को चेन्नई के किसानो कि तकलीफ को सुनते हुये देखा गया।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में नेशनल साउथ इंडियन नदियों को इंटर-लिंकिंग करने के लिए किसान एसो. प्रमुख पी.अय्याकन्नू ने रजनीकांत को अपनी समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद रजनीकांत ने नदियों को इंटर-लिंकिंग करने के लिए 1 करोड़ रुपये का दान देने का वायदा किया है।
इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि नदियों के अपलिंकिंग हो जाने से साउथ इंडियन किसानों को खेती करने में काफी राहत मिलेगी।  सूत्रों कि  माने तो साउथ में नदियों को इंटर-लिंकिंग करने का मुद्दा काफी समय चला आ रहा है। रजनीकांत कि पहल और आर्थिक मदद से इंटर-लिंकिंग करने का मुद्दा सुलझने कि सम्भावनाये दिख रही है। एक्शन हीरो की ये दरिया दिली साफ साफ संकेत दे रही है कि वे राजनीति करने के लिये आगे बढ़ चुके है। एक बार फिर से रजनीकांत का राजनीति में आने संकेत मिलने से चर्चाओं का बजार गर्म है।  इसके पहले भी रजनीकांत ने इशारों- इशारों- में राजनीति में आने कि बात कर चुके है। रजनीकांत ने कहा था कि अगर भगवान चाहेंगे तो वह राजनीति में एंट्री लेंगे। इनकी राजनीति में एंट्री को लेकर कई तरह की खबरे सामने आईं थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts